UP WEATHER TODAY. उत्तरप्रदेश में मौसम लगातार आंख मिचौली खेल रहा है. दिन में तेज धूप निकल रही है. वहीं तेज हवाओं के चलते ठंड का एहसास भी बना हुआ है. विभाग ने 15 फरवरी को यही स्थिति बने रहने की संभावना जताई है. वहीं 17 और 18 फरवरी को पश्चिम यूपी में छिटपुट बारिश होने की भी संभावना है.
इसे भी पढ़ें- मौत बांट रहा बिजली विभाग! लापरवाही के चलते 33 हजार वोल्ट की चपेट में आने से लाइनमैन की गई जान, जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब?
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं. इससे एक बार फिर तापमान में गिरावट हो सकती है. विभाग के अनुसार मथुरा, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, आगरा, संभल, अलीगढ़, फिरोजाबाद, कासगंज, हाथरस, मैनपुरी और एटा में बारिश होने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें- पहन ले कोई जैसे भी ‘चोले’ पर उसकी वाणी… CM योगी के बयान पर अखिलेश यादव का करारा पलटवार, जानिए सपा सुप्रीमो ने शंकराचार्य के मुद्दे में क्या कहा
IMD ने मौसम में बलदाव की संभावना जताई है. हालांकि ये भी कहा है कि छिटपुट बारिश की वजह से तापमान में कुछ खास असर नहीं होगा. दिन का तापमान ज्यादा रहेगा. प्रदेश में 15 फरवरी को मौसम सामान्य बना रहेगा. आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी. अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


