लखनऊ. जैसे-जैसे विधानसभा नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे सपा औऱ भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज होती दिखाई दे रही है. भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दलितों को लेकर सपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, आज कल सपा द्वारा संविधान का नाम लेकर ‘दलित प्रेम’ दिखाने की कोशिश हो रही है, लेकिन सवाल यह है कि यह भावना पहले क्यों नहीं दिखी? जब-जब ये लोग सत्ता में रहे, तब-तब समाज के दबे-कुचले वर्गों को अपेक्षित न्याय नहीं मिल पाया. दलित भाइयों के साथ कई बार अन्याय हुआ, उनकी उपेक्षा की गई.
इसे भी पढ़ें- योगी के हस्ताक्षर से कट रही गाय! स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद करेंगे विधानसभाओं का भ्रमण, गो हत्या बंद करने वाली सरकार चुनने का करेंगे आह्वान
आगे पंकज चौधरी ने कहा कि कानून-व्यवस्था को लेकर भी ऐसे दौर देखने को मिले, जब एक वर्ग विशेष के लोगों की मनमानी बढ़ी. अब जब चुनाव नज़दीक हैं और लगातार तीसरी बार इन्हें बाबा साहेब, संविधान और दलित समाज की याद आ रही है. लेकिन अब दलित समाज पहले से अधिक जागरुक है. उसने वह दौर देखा है कि जब सपा सत्ता में थी, तब कैसे पूरे दलित समाज की उपेक्षा की जाती थी.
इसे भी पढ़ें- 9 वर्षों के नवनिर्माण में ये गांव छूट गए योगी जी! DM, SDM, BDO, प्रधान सबसे की शिकायत, फिर भी बुनियादी सुविधा तक नसीब नहीं, जलभराव से परेशान ग्रामीण
आगे उन्होंने ये भी कहा कि आज उत्तर प्रदेश के सभी वर्गों के लोगों को विकास और समृद्धि देने वाली सरकार चाहिए, ऐसी सरकार जो सबको साथ लेकर चले, न कि समाज को बांटने वाली राजनीति करे और भाजपा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मूलमंत्र पर काम कर रही है. प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है और सत्ताइस में कमल का फूल खिलाने के लिए तैयार है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

