UP WEATHER TODAY. उत्तरप्रदेश में मौसम लगातार करवट ले रहा है. दिन में तेज धूप निकल रही है. वहीं तेज हवाओं के चलते ठंड का एहसास भी बना हुआ है. हालांकि, विभाग ने 19 फरवरी को पश्चिमी यूपी में बारिश होने की भी संभावना जताई है. इस दौरान तेज हवाएं भी चलेगी.

इसे भी पढ़ें- हॉस्पिटल, हसीनाएं और हवस का खेलः अस्पताल की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस को हाथों जो लगा…

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं. इससे एक बार फिर तापमान में गिरावट हो सकती है. विभाग के अनुसार आगरा, मथुरा, झांसी, ललितपुर, जालौन
हमीरपुर, महोबा, बांदा, इटावा, औरैया फिरोजाबाद और हाथरस में बारिश होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें- मोहब्बत की सजा मौतः 1 साल पहले युवक ने प्रेमिका से रचाई शादी, फिर पत्नी के घरवालों ने झांसा देकर किया लव स्टोरी का The End…

IMD ने मौसम में बलदाव होने की संभावना जताई है. हालांकि, ये भी कहा है कि छिटपुट बारिश की वजह से तापमान में कुछ खास असर नहीं होगा. दिन का तापमान ज्यादा रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी होगी. जिससे अब दिन में लोगों को गर्मी एहसास होगा. हालांकि, रात के समय में फिलहाल ठंड का ही सामना करना होगा.