UP WEATHER TODAY. उत्तरप्रदेश में अब धीरे-धीरे दिन का पारा बढ़ने लगा है. अब प्रदेश के कई जिलों में ठंड का असर लगभग खत्म हो चुका है. वहीं भीषण गर्मी दस्तक दे रही है. कई जिलों में तापमान 30 डिग्री पार हो चुका है. मौसम विभाग ने मंगलवार तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई है. हालांकि, अब भी कुछ जिलों में हल्की ठंड का एहसास बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें- मौत के बाद जागा सिस्टम! बिना लाइसेंस का चल रहा B.N. सर्जिकल सेंटर सीज, प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा था दम

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश का मौसम सामान्य रहेगा. कही भी बारिश होनी की संभावना नहीं है. महीने के आखिरी तक कई जिलों का तापमान 28 से 34 डिग्री तक रहने की संभावना जताई जा रही है. मार्च महीने में पारा तेजी से बढ़ेगा, जिससे लोगों को तेज धूप के चुभने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें- प्रेम प्रसंग बना काल! पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

वहीं बात की जाए तो फिलहाल अयोध्या, गाजियाबाद, मेरठ, वाराणसी, आगरा, अलीगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, सीतापुर, बहराइच, देवरिया, बलिया, गोरखपुर, बरेली, मथुरा, झांसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में सुबह से ही गर्मी का एहसास हो रहा है. सोमवार को अयोध्या का तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया. ऐसे में लोगों को काम न होने पर तेज धूप में न निकलने की सलाह मौसम विभाग ने दिया है.