लखनऊ. प्रदेश की सियासत में एक बार फिर पोस्टर वाली राजनीति शुरू हो गई है. इस बार मुद्दा जाति का है. हाल ही में दरोगा भर्ती परीक्षा में अवसरवादी शब्द के लिए विकल्प में ब्राम्हण भी दिया गया था, जिसे लेकर अब सपा लगातार भाजपा पर हमलावर है. ऐसे में लखनऊ की सड़कों पर एक पोस्टर लगाया है, जिसके जरिए भाजपा पर हमला बोला गया है. अब ये पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जी के पास झूठे दावों के… गोरखपुर में BJP नेता की हत्या पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, जानिए ऐसा क्या कहा?
बता दें कि बीते मंगलवार को दरोगा भर्ती परीक्षा हुई थी, जिसमें एक सवाल पूछा गया था. अब सवाल को लेकर सियासत गर्मा गई है. पुलिस भर्ती परीक्षा में ‘अवसरवादी’ के विकल्प के रूप में पंडित भी ऑप्शन में दिया था. ऐसे में सपा नेता सिदार्थ मिश्रा ने सपा कार्यालय की बाहर पोस्टर लगवाकर भाजपा पर हमला बोला है. पोस्टर में लिखा है- ‘हां… मैं हूं असरवादी’. अब पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है.
इसे भी पढ़ें- 3 लड़कियां, 3 बैग और नशे की खेपः ट्रेन से ले जाया जा रहा था 11 लाख से अधिक का गांजा, जानिए फिर पुलिस ने प्लान पर कैसे फेरा पानी…
सपा नेताओं का आरोप है कि सीएम योगी राजपूत हैं, जिसकी वजह से वे ब्राम्हणों का अपमान कर रहे हैं. इससे पहले में प्रदेश की सियासत में क्षत्रिय Vs ब्राम्हण की राजनीति को हवा दी गई थी. जब भाजपा के 50 ब्राम्हणों ने बंद कमरे में बैठक की थी. सियासी गलियारों में चर्चा तो ये भी है कि ब्राम्हण नेता सीएम योगी से खफा चल रहे हैं, जिसकी वजह से आए दिन ये मुद्दा चर्चा का विषय बन रहा है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

