लखनऊ. एक धमकी भरा मेल में धमकी देने वाले ने अयोध्या समेत 19 जिलों की कचहरी को उड़ाने की धमकी दी. मेल मिलते ही हड़कंप मच गया. मेल मिलने के तुरंत बाद आनन-फानन में कचहरी परिसर को तत्काल खाली करा दिया गया. सभी लोगों को कचहरी परिसर से बाहर निकालकर परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
इसे भी पढ़ें- मुझे छूना मत, नहीं तो…सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को दी धमकी, ढाई महीने तक बनाई दूरी, अब हुआ कुछ ऐसा कि पुलिस से कर दी शिकायत
बता दें कि 19 जिलों की कचहरी को बम से उड़ाने का धमकी भरा मेल मिलने के बाद तत्काल सभी जगहों पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें पहुंची और तलाशी ली. पुलिस की टीम भी मौके पर तैनात कर दी गई है. पूरी मुस्तैदी के साथ जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- मौत बांट रहा ‘निकम्मा’ सिस्टम! एक सप्ताह के भीतर सांड और बछड़ों के हमले में 2 किसानों की मौत, 1 लड़ रहा जिंदगी की जंग, जिम्मेदार बेसुध?
वहीं धमकी भरे मेल करने वाले का भी पता लगाया जा रहा है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है. साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की बात भी कही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


