लखनऊ. प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने के लिए योगी सरकार ने 7 आईएएस अफसरों का तबादला किया है. प्रकाश बिंदु सचिव गृह बनाए गए हैं. वहीं डॉ लोकेश एम सचिव लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा
महेंद्र प्रसाद विशेष सचिव उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय विभाग की कमान दी गई है.

इसे भी पढ़ें- UP Weather Today: आसमान से बरस रही आग, 40 के करीब पहुंचा पारा, जानिए आने वाले दिनों में क्या होगा हाल…

इसके अलावा मीना शर्मा प्रमुख सचिव सार्वजनिक उद्यम विभाग, संजय कुमार निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन व प्रबंधन अकादमी, रघुवीर को विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और आशीष कुमार को प्रबंध निदेशक राज्य पर्यटन के साथ-साथ विशेष सचिव धर्मार्थ कार्य उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

इसे भी पढ़ें- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सरकार से पूछा- एक आतंकवादी को शंकराचार्य बनाकर संरक्षण क्यों दे रहे हो? अधोक्षजानंद को केरल से भगाए जाने का सुनाया किस्सा