लखनऊ. हत्या की एक खौफनाक वारदात सामने आई है. जहां एक युवक ने सिर्फ 600 रुपए के लिए अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
इसे भी पढ़ें- शिक्षक है या शैतान! 7 साल की छात्रा को टीचर ने बेरहमी से पीटा, उखाड़ लिए बाल, पिटाई की वजह कर देगी हैरान
बता दें कि पूरा मामला निगोहां थानाक्षेत्र के नंदौली गांव का है. जहां 2 दोस्तों ने एक साथ बैठकर जमकर शराब पी. इस दौरान एक पैग ज्यादा शराब पीने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ा कि धनराज उर्फ टाटू ने रैकिश से 600 रुपए और उसका फोन छीन लिया. जिसकी वजह से दोनों के बीच मारपीट हो गई. इस दौरान धनराज उर्फ टाटू ने रैकिश को जमकर पीटा और मौके से फरार हो गया.
इसे भी पढ़ें- झूठ बोलती है योगी सरकार! UP में कानून व्यवस्था फेल, एक और युवती के साथ गैंगरेप, सिर्फ कागजों में सुशासन और जीरो टॉलरेंस ?
वहीं घटना की अगली सुबह रैकिश की लाश सड़क किनारे पड़ी मिली. जिसके बाद मृतक के भाई ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए धनराज उर्फ टाटू के खिलाफ मामला दर्ज कराया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आऱोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया. पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

