महोबा. जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां पैदल जा रही 5 महिलाओं को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया. घटना में 3 महिलाओं की मौत हो गई. वहीं 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. हादसे की जांच कर पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है.
इसे भी पढ़ें- किशोरी, किराए का मकान और कांडः लड़की को अकेला पाकर पड़ोसी ने कई बार किया रेप, फिर ऐसे खुली दरिंदगी की पोल
बता दें कि घटना कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक पैलेस के पास की है. शादी कार्यक्रम में खाना बनाकर 5 महिलाएं पैदल अपने घर लौट रहीं थी. इसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप ने पांचों महिलाओं को ठोकर मार दी. घटना इतनी भयानक थी कि मौके पर ही 2 महिलाओं की मौत हो गई. वहीं हादसा होता देख राहगीर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- ‘बहनजी’ का ‘ब्राम्हण कार्ड’: पुराने प्लान से सत्ता हासिल करने की तैयारी में मायावती, 2007 का ‘मास्टरस्ट्रोक’ 27 में भी आएगा काम ?
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीन घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. जहां इलाज के दौरान एक और महिला की मौत हो गई. मृतकों की पहचान भगवती (50), श्यामारानी (40) और गीता (35) के रूप में हुई है. पुलिस ने तीनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है. फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


