महोबा. जल जीवन मिशन की हर घर नल से जल योजना में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है. योजना के तहत निर्मित पानी की टंकी टेस्टिंग के महज एक दिन बाद ही फट गई. इससे हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो गया. इस मामले को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने कहा, महोबा में भाजपा के भ्रष्टाचार के बोझ को न उठा पायी पानी की टंकी. यहां बुलडोज़र नहीं चलेगा, क्योंकि भ्रष्टाचार की पाइप लाइन महोबा से लखनऊ तक, जलापूर्ति की जगह धनापूर्ति कर रही है. ये ‘जल मिशन’ नहीं, ‘कमीशन-मिशन’ है. भाजपा जाए तो पानी मिल पाए!
इसे भी पढ़ें- CM का मतलब ‘Corrupt Mouth’… अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री योगी पर करारा हमला, जानिए आखिर क्यों कहा ऐसा ?
बता दें कि पूरा मामला ब्लॉक जैतपुर के ग्राम नगाराडांग का है. जहां जल जीवन मिशन की हर घर नल से जल योजना के तहत पानी टंकी बनाई गई थी. पानी टंकी में जैसे ही पानी भरा गया वैसे ही टंकी में दरारें पड़ गई और पानी बहने लगा. जिसके बाद ग्राम प्रधान गायत्री ने टंकी फटने के मामले की शिकायत डीएम गजल भारद्वाज और एडीएम नमामि गंगे से की है.
इसे भी पढ़ें- Love के लिए Life का The End: प्यार में पड़े युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जानिए मोहब्बत कैसे बनी मौत
ग्राम प्रधान गायत्री ने आरोप लगाया कि टंकी निर्माण में बड़े स्तर पर सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है. उन्होंने पानी की टंकी की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है. पानी टंकी से पानी बहने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. हाल ही में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का रास्ता रोककर बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत ने योजना में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया था.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


