मैनपुरी. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. टीनशेड गिरने से 2 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया. वहीं घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- ‘हां… मैं हूं असरवादी’, UP में ‘ब्राम्हणों’ को लेकर गरमाया सियासी पारा, सपा नेता ने पोस्टर के जरिए भाजपा पर साधा निशाना
बता दें कि घटना कुरावली थाना क्षेत्र के आठपुरा गांव की है. जहां एक परिवार टीनशेड के नीचे सो रहा था. सभी नींद में ही थे कि अचानक दीवार के साथ टीनशेड गिर गया. टीनशेड की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं मलबे की चपेट में आने से परिवार के अन्य 3 सदस्य घायल हो गए. वहीं आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जी के पास झूठे दावों के… गोरखपुर में BJP नेता की हत्या पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, जानिए ऐसा क्या कहा?
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत बचाव दल के साथ मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाकर लोगों को मलबे से बाहर निकाला. जिसके बाद घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया. घटना में मरने वालों की पहचान 40 वर्षीय रूबी, 8 वर्षीय दिलीप, 13 साल वर्षीय देवी के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह भारी बारिश या तेज हवाओं को माना जा रहा है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. जांच के बाद ही घटना के पीछे की असल वजह का पता चल सकेगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

