मैनपुरी. एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बीती रात देवर और भाभी ने डीजे में जमकर डांस किया और सुबह दोनों की एक ही फंदे से लटकी लाश मिली है. दोनों की लाश मिलने के बाद परिजनों और आसपास के लोगों के बीच हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- ‘मुझे भी डराने की कोशिश की गई थी…’, PM मोदी ने सपा पर बोला हमला, कहा- नोएडा को अपनी लूट का ATM बना लिया था
बता दें कि पूरा मामला थाना एलाऊ क्षेत्र के बखतपुर गांव का है. जहां बीती रात देवर और भाभी ने डीजे में जमकर डांस किया. उसके बाद सभी खाना खाने के बाद सोने चले गए. सबके सोने के बाद देवर और भाभी घर से निकले. घर से लगभग 500 मीटर दूर जाकर जामुन के पेड़ में फंदा लगाकर लटक गए. वहीं सुबह जब लोग मौके से गुजरे तो दोनों की लाश लटका पाया. दोनों की लाश मिलने की जानकारी मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे.
इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा हटाओ, सुख-चैन पाओ!’ LPG को लेकर भाजपा पर बरसे अखिलेश, कहा- इनके ‘अवसर’ का असली मतलब है कालाबाजारी करके अकूत दौलत कमाना
उसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश को फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान अखिलेश कश्यप (18) और सरोजनी (30) के रूप में हुई है. फिलहाल दोनों के मौत के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

