अशोक कुमार जायसवाल,चंदौली। जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जलीलपुर इलाके में स्थित महिंद्रा शोरूम में मंगलवार को भीषण आग लग गई। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आग बुझाने का कार्य तेजी से शुरू

आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य तेजी से शुरू किया गया। भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।

50 से 60 लाख रुपये के नुकसान

शोरूम मालिक अंकित मिश्रा के अनुसार, इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, आग की चपेट में आकर करीब 50 से 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

READ MORE: नाजायज संबंध बना काल! नहर में मिले शव की गुत्थी सुलझी, हत्या का आरोपी गिरफ्तार

बताया गया कि शोरूम का एक ऑफिस, जो पिछले तीन साल से बंद पड़ा था, पूरी तरह जलकर खाक हो गया। दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को ही मुख्य वजह माना जा रहा है।