मथुरा. होली के दिन दिल दहला देने वाली घटना घटी है. 2 बाइक सवार युवक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए. हादसे में दोनों की मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.
इसे भी पढ़ें- रंग से नहीं, खून से रंगा हाथः होली के दिन पति ने पत्नी को सुलाई मौत की नींद, प्रेमी पर तेजाब से हमला, जानिए मौत के खेल की खौफनाक दास्तां
बता दें कि घटना फरह थाना क्षेत्र में महुअन टोल के पास उस वक्त घटी, जब तीन दोस्त बाइक पर सवार होकर आगरा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे ईंटों के ढेर से जा भिड़ी. हादसा इतना भयानक था कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- ‘तेरा किसी और के साथ…’, बीवी और बेटी को मारा चाकू, फिर खुद ने ही पुलिस को फोन कर दी जानकारी, हैरान कर देगी वारदात
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों गंभीर घायलों को इलाज के अस्पताल भिजवाया. इलाज के दौरान 2 दोस्तों की मौत हो गई. वहीं तीसरे का इलाज जारी है. पुलिस ने दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है. मृतकों की पहचान गोविंद और संकी के रूप में हुई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

