मेरठ. योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति फेल है, लेकिन सीएम योगी जीरो टॉलरेंस सगूफा छोड़ने में मस्त हैं. हर रोज योगी सरकार के दावों की धज्जियां उड़ रही है. उसके बाद भी योगी सरकार अपने झूठे दावों के सपने खोई हुई है. योगी सरकार को सपने से बाहर निकलकर हकीकत देखने की जरूरत है, जो भयावह है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जहां महिला सिपाही को कार में खींचकर रेप करने की कोशिश की गई. जो न सिर्फ प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है, बल्कि सीएम योगी के दावों की भी पोल खोल रहा है.

इसे भी पढ़ें- बस की खिड़की से झांकना पड़ा भारी, गर्दन कटने से किशोर की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बता दें कि पूरा मामला रेलवे थाना क्षेत्र का है. जहां तैनात महिला सिपाही को कार में खींचकर एक सिपाही ने रेप करने की कोशिश की. जैसे-तैसे महिला सिपाही आरोपी के चंगुल से छूटी और मामले की शिकायत आला अधिकारियों से की. महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि इससे पहले वह नोएडा में पोस्टेड थी. इसी दौरान आरोपी सिपाही से दोस्ती हुई थी.

इसे भी पढ़ें- HC के आदेश पर खुर्शीद की कब्र की खुदाई, सात महीने बाद निकाला गया शव, बीवी रहीमा पर है हत्या का आरोप

आगे महिला सिपाही ने बताया कि आरोपी सिपाही ने काम पड़ने पर 40 हजार रूपए उधार दिए थे. जिसके बाद से वह उसके पीछे पड़ गया था. महिला सिपाही ने इस बात को लेकर नोएडा में तत्कालीन थाना प्रभारी से की थी. महिला सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाने की बात कही जा रही है.