मेरठ. जिले में बीती रात दिल दहला देने वाली घटना घटी है. जहां एक कपड़ा कारोबारी के घर में आग लगने से 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. वहीं 2 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर सेफ्टी की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ें- जिसने पाला उसे ही काट डाला, बेटे ने किया बाप का मर्डर, फिर शव के किए कई टुकड़े

बता दें कि पूरा मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर इस्लामाबाद का है. जहां रहने वाले कपड़ा कारोबारी इकबाल अहमद के मकान में अचानक आग लग गई. घटना के वक्त कपड़ा कारोबारी अपने बेटों के साथ नमाज पढ़ने के लिए गए थे. देखते ही देखते आग को लपटों ने पूरे तीन मंजिला इमारत को अपनी जद में ले लिया. जिसके बाद महिलाओं और बच्चों के बीच कोहराम मच गया. आग लगता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस और फायर बिग्रेड टीम को दी.

इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा ने शिक्षा को रद्दी कर दिया…’, अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- BJP शासनकाल में 18,727 सरकारी स्कूल बंद हुए

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके और फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन सकरी गलियों की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच पाई. जिसके बाद लोगों ने साहस दिखाया और आग बुझाने में जुट गए. लोगों ने छत से घर में घुसकर झुलसे लोगों को बाहर निकाला. जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां 5 बच्चों और एक महिला को मृत घोषित कर दिया. वहीं 2 लोग घायल हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना में मरने वालों की पहचान रुखसार (30) ,अकदस (3 वर्ष), नबिया (6 माह), इनायत (6 माह), महविश (12) और हम्माद (4) के रूप में हुई. शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.