कृष्ण कुमार मिश्र,जौनपुर। जिले के जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अपने भतीजे को बैठाने आये अधेड़ का शव प्लेटफार्म नम्बर एक पुर्वी छोर पर मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अचानक स्टेशन से हुए गायब
जौनपुर जिले के सिकरारा थाना के टेकारी गाँव निवासी दिल कुमार यादव 56 वर्ष शनिवार शाम को अपने भतीजे विजय कुमार यादव को कामायनी एक्स्प्रेस पर बैठाने जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन आए थे। शाम पौने छ बजे भतीजे को ट्रेन पर बैठाने के बाद स्टेशन से प्लेट फार्म नम्बर एक पूर्वी तरफ निकल गये। उनके साथ आये अन्य लोग खोजे पर वह नहीं मिले। जिसके बाद उनके साथ आए लोगों ने ने जीआरपी जंघई को सूचना दिया।
READ MORE: माघ मेला में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, ‘महाशिवरात्रि’ पर 40 लाख भक्तों ने किया स्नान, भारी भीड़ के साथ मेला संपन्न
पीएम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने छानबीन की और वे संदिग्ध अवस्था में पड़े मिले। जिसके बाद उन्हें आनन फानन में इलाज के लिए एम्बुलेंस से दुर्गागंज भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जीआरपी प्रभारी जंघई अरुण कुमार मिश्रा का कहना है की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


