अशोक कुमार जायसवाल, मुगलसराय. पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के बबुरी थाना क्षेत्र स्थित जलखोर गांव के सिवान में भीषण आग लग गई. इस घटना में करीब 50 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई. तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और आसपास के खेतों में खड़ी फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई और ग्रामीणों में दहशत फैल गई.
इसे भी पढ़ें- ‘PDA में A का मतलब अतीक, आतंकवाद और…’, संगीत सोम का अखिलेश पर बड़ा हमला, कहा- मायावती की हत्या की साजिश तक रची गई
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, दमकल विभाग के देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की. ग्रामीणों का आरोप है कि पास में चल रहे हार्वेस्टर पर काम कर रहे मजदूरों द्वारा बीड़ी पीकर फेंकने से निकली चिंगारी के कारण ही यह आग लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया.
इसे भी पढ़ें- ‘अब इनकी चार सौ बीसी नहीं चलने वाली…’, अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना, कहा- जनता भाजपा की नफरत की राजनीति का खात्मा करने को तैयार
घटना के बाद पीड़ित ग्रामीणों ने बबुरी थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है. आग लगने का वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

