अशोक कुमार जायसवाल, मुगलसराय. पीडीडीयू नगर के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित सहजौर गांव में रविवार को गंगा नदी में एक युवक का शव बरामद हुआ. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. लाश मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. परिवार ने हर्षित की हत्या की आशंका जताई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- जनता पूछ रही है कि उद्घाटन के फूल… पीपा पुल टूटने को लेकर अखिलेश यादव का करारा तंज, भाजपा से पूछे कई तीखे सवाल

बता दें कि हर्षित बनारस में काम करता था. होली के दौरान वह अपने दोस्त अंकित मिश्रा और कुछ अन्य लड़कों के साथ घर आया था. बनारस लौटने के बाद उसने अपने पिता से खाते में कुछ पैसे भी लिए थे. शुक्रवार को उसका फोन बंद हो गया था. शनिवार को परिवार के लोग बनारस आए और हर्षित की तलाश की, लेकिन जब वह कहीं नहीं मिला तो लंका थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई. रविवार को हर्षित के मोबाइल से फोन आने पर परिवार को उम्मीद जगी, लेकिन बाद में पता चला कि फोन मुगलसराय कोतवाली से आया था.

इसे भी पढ़ें- जी का जंजाल बना जीवनसाथीः पति ने पहले की पत्नी की हत्या, फिर जंगल में लाश को लगाया ठिकाने, जानिए खूनी खेल की खौफनाक दास्तां

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. लंका थाने में दर्ज गुमशुदगी के आधार पर आगे की विवेचना की जा रही है. मामले में बेटिंग से जुड़ाव भी सामने आ रहा है. मृतक हर्षित के मोबाइल से कुछ वॉयस नोट्स मिले हैं. इन नोट्स में हर्षित ने बताया था कि भदोही के सत्यम दुबे ने उसे बेटिंग के लिए बुलाया था और उस पर पैसे का दबाव बना रहा था. उसने कुछ नाम भी भेजे थे, जिन्हें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार बताया. इनमें प्रांजल दुबे, अंकित मिश्रा, करन पांडे और उत्कर्ष पाठक के नाम शामिल हैं.