अशोक कुमार जायसवाल, मुगलसराय. एक तेज रफ्तार महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर ऑटो और बाइक से जा भिड़ी. इस सड़क हादसे में ऑटो और बाइक पर सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इसे भी पढे़ं- मंत्री जी पहुंच गए, DM साहब आए ही नहीं… असीम अरुण ने लगाई कन्नौज DM की क्लास, पीएम और सीएम से प्रेरणा लेने की दी नसीहत
बता दें कि घटना शुक्रवार को राजघाट पुल पर घटी है. जहां एक कार अचानक बेकाबू हो गई और पहले एक ऑटो को टक्कर मारी, फिर पास से गुजर रही एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
घायलों में महाबलपुर दुलहीपुर निवासी मोहम्मद सोएब (पुत्र मोहम्मद सलीमुद्दीन), चौरहट निवासी नेहाल अहमद (पुत्र फिरोज अहमद) और दुलहीपुर निवासी मोहम्मद साहिल (पुत्र बदरुद्दीन) शामिल हैं. बताया गया कि सोएब और नेहाल बाइक से काम पर जा रहे थे. वहीं ऑटो में सवार पश्चिम बंगाल के पार्थसेन गुप्ता अपने परिवार के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी वे इस दुर्घटना का शिकार हो गए.
इसे भी पढ़ें- ‘चल प्यार करेगी, हां जी-हां जी…’, IPS केके विश्नोई अंशिका वर्मा ने किया डांस, VIDEO देख आप भी हो जाएंगे इंप्रेस
जलीलपुर चौकी प्रभारी प्रशांत पांडे ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली. उन्होंने बताया कि हादसे में किसी को गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं है. पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

