मुजफ्फरनगर. वो कहते हैं न प्यार में पड़ा इंसान से ज्यादा खतरनाक कोई नहीं होता. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. मौत की पीछे की वजह युवक के प्रेमिका की शादी का तय होना बताया जा रहा है. घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- CM का मतलब ‘Corrupt Mouth’… अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री योगी पर करारा हमला, जानिए आखिर क्यों कहा ऐसा ?

बता दें कि पूरा मामला ककरौली क्षेत्र के एक गांव का है. जहां रहने वाला अंकज (30) का गांव में ही रहने वाली एक युवती से काफी दिनों से प्रेम संबंध था. इन सबके बीच युवती की शादी उसके घर वालों ने कहीं और तय कर दी. 22 फरवरी को युवती की शादी है. ऐसे में प्रेमिका से जुदाई के गम में युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

इसे भी पढ़ें- संतान नहीं ‘शैतान’ हैं ये..! बीमार मां को कब्रिस्तान में छोड़ गए कलयुगी बेटे, पूरा मामला जानकर खौल उठेगा खून

वहीं घटना की जानकारी तब हुई, जब पड़ोसी ने अंकज को आवाज लगाई. जब अंगज ने दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोसी ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर पहुंचा. जहां उसने अंकज की लाश को फंदे से लटका पाया. उसके बाद पड़ोसी ने तत्काल घटना की जानकारी परिजनों को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने युवक की लाश को पीएम के लिए भेज दिया. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है.