मुजफ्फरनगर. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक स्कूली वैन में आग लग गई. आग की चपेट में आने से 5 बच्चे और वैन चालक झुलस गए. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए भिजवाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- योगी जी बच्चों का भविष्य है, खिलौना नहीं! UP में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण का दावा झूठा, कई स्कूलों में अब तक नहीं मिली किताबें, इसे सुशासन कहें या ‘कुशासन’?
बता दें कि घटना पुरकाजी क्षेत्र के समसो गांव में उस वक्त घटी, जब रोज की तरह स्कूल वैन बच्चों को लेकर आशीष इंग्लिश एकेडमी जा रही थी. इस दौरान वैन में अचानक आग लग गई. जैसे ही लोगों ने आग लगते देखा तो तत्काल वैन से बच्चों को बाहर निकाला और घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी. हालांकि, इस दौरान बच्चे और चालक आग की लपटों में झुलस गए थे.
इसे भी पढ़ें- कैश, कांड, कार्रवाई और अब… जस्टिस यशवंत वर्मा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट जज पद से दिया इस्तीफा, 1 साल पहले घर से बरामद हुए थे जले नोट
वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग में झुलसे बच्चों और चालक को अस्पताल भिजवाया. साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से वैन में लगी आग को बुझाया. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. शुरुआती जांच में आग लगने के पीछे की वजह को तकनीकी खराबी सामने आई है. जांच के बाद ही आग लगने के पीछे की असल वजह का पता चल सकेगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

