मुजफ्फरनगर। जिले के तितावी थाना क्षेत्र के ग्राम बघरा निवासी दो परिवारों ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये से अधिक की ठगी और युवकों को म्यांमार के स्कैम सेंटर में बंधक बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत में गांव निवासी इंतजार सैफी और उसके रिश्तेदार इमरान सैफी (बुढाना) पर आरोप लगाए गए हैं।
रजिस्ट्रेशन व वीजा के नाम पर रकम ली
पीड़ितों का कहना है कि 800 डॉलर प्रतिमाह वेतन पर थाईलैंड में नौकरी का झांसा देकर पहले रजिस्ट्रेशन व वीजा के नाम पर रकम ली गई, बाद में युवकों को विदेश भेजा गया, जहां उन्हें कथित रूप से म्यांमार के के.के. पार्क क्षेत्र स्थित स्कैम सेंटर में बंधक बनाकर जबरन ऑनलाइन ठगी से जुड़े काम कराए गए।
READ MORE: ऐसी क्या मजबूरी थी? लाइसेंसी असलहे से खुद को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों ने पीड़ितों से भारत वापसी के नाम पर अतिरिक्त रकम भी वसूली गई।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


