मुजफ्फरनगर. एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क की साइड रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीटे नीचे जा गिरी. घटना में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.

इसे भी पढ़ें- UP में योगी’राज’ या ‘गुंडाराज’! दिनदहाड़े युवती को उठा ले गए बदमाश, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस, सिर्फ कागजों में सुशासन और जीरो टॉलरेंस?

बता दें कि घटना छपार क्षेत्र में पानीपत-खटीमा मार्ग पर उस वक्त घटी, जब तेज रफ्तार कार दिल्ली-हरिद्वार हाइवे के ऊपर बने पुल पर पहुंची. इसी दौरान कार अनियंत्रित हुई और पुल से सीधे नीचे जा गिरी. हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए. वहीं घटना में कार सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. हादसा होता देख राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई. लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- रीलबाजी के लिए ‘रोलबाजी’! हाइवे पर हाथ छोड़कर बुलेट दौड़ाते दिखी युवती, जानलेवा स्टंट का VIDEO वायरल

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. लोगों की मदद से सभी कार सवार लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने जांच कर 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया. 2 गंभीर घायलों का इलाज जारी है. दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.