मेरठ। जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां गुरुवार सवेरे एक भतीजे ने अपने चाची की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के समय महिला अपने घर में बैठी हुई थी। तभी उसका भतीजा आया और सीधे उसके कनपटी में गोली दाग दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

कनपटी में मारी गोली

यह पूरा मामला जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र का है। जहां गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह 17 वर्षीय भतीजे शिवा ने अपनी चाची पूजा त्यागी (32) को उस समय गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया जब वह अपने घर में बैठी हुई थी। गोली की आवाज सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

READ MORE: बेवफाई की सजा मौत: शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी को जिंदा जलाया, अस्पताल में थम गई सांसें

आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

पुलिस कुछ प्लानिंग करती उससे पहले आरोपी ने मवाना थाने में जाकर सरेंडर कर दिया । इस दौरान आरोपी ने कहा कि आए दिन चाची झगड़ा करती थी। जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। परिजनों ने बताया कि 4 साल पहले मोदीनगर की रहने वाली पूजा की शादी धर्मेंद्र त्यागी से हुई थी। इस शादी से उसका 6 महीने का बेटा भी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।