लखीमपुर। जिले के भीरा वन रेंज के पड़रिया बीट क्षेत्र में सामने आई घटना ने इंसानी लापरवाही की खौफनाक तस्वीर पेश कर दी। सेमरिया गांव के पास खेत में जहर देकर मारे गए कुत्ते का शव गिद्धों के लिए काल बन गया।
चीख-पुकार और सन्नाटे में बदल गया
सुबह का मंजर पहले उत्साह से भरा था खेत में गिद्धों का बड़ा झुंड मरे कुत्ते को नोचता दिखा तो आसपास के लोग और प्रकृति प्रेमी इसे देखने पहुंचे। कई लोग इस दुर्लभ दृश्य को अपने कैमरों में कैद कर रहे थे। लेकिन कुछ ही देर में यह नजारा खौफनाक त्रासदी में बदल गया। एक-एक कर गिद्ध बेहोश होकर गिरने लगे… पंख फड़फड़ाते, तड़पते हुए जमीन पर ढेर होते गए। देखते ही देखते पूरा झुंड मौत के मुंह में समाने लगा। जिसने भी यह मंजर देखा, उसकी रूह कांप उठी—उत्साह चीख-पुकार और सन्नाटे में बदल गया।
READ MORE: ऐसी कार्रवाई न करें कि आम आदमी परेशान हो… स्मार्ट मीटर की शिकायतों पर CM योगी सख्त, कहा- ओवरबिलिंग की शिकायतों की गहन जांच होगी
लापरवाही ने मौत की सजा दे दी
करीब 40 गिद्धों में से 28 की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाकी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। जिन गिद्धों को प्रकृति ने सफाई का जिम्मा दिया, उन्हें इंसान की लापरवाही ने मौत की सजा दे दी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

