पीलीभीत. हैवानियत का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां सौतले पिता ने अपनी 16 साल की बेटी के साथ कई बार रेप किया. हैवानियत की पोल तब खुली, जब किशोरी के गर्भवती होने की बात सामने आई. पीड़िता की मां ने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. फरार चल रहे आरोपी की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- UP में बदहाल गंगा, बदहवास सरकार! 6 साल से अधर में लटका सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, नदी में रोज बह रहा लाखों लीटर जहरीला पानी

बता दें कि पूरा मामला बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जहां रहने वाली 6 साल की किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो उसकी मां उसे डॉक्टर के पास लेकर गई. जहां डॉक्टरों ने जांच कर किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पीड़िता की मां के पैरों तले जमीं खिसक गई. जिसके बाद पीड़िता की मां ने उससे पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाली जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें- लाल बना बाप का कालः छोटी सी बात पर बेटे ने पिता को सुलाई मौत की नींद, कत्ल की वारदात जानकर कांप उठेगी रूह

पीड़िता ने मां को बताया कि पिछले कई महीनों से उसका सौतेला पिता उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था. साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी. जिसके बाद पीड़िता की मां ने मामले की शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर की. शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश कर पुलिस जल्द ही गिरफ्तारी की बात कह रही है.