लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होली और रमजान को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर है। लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, चंदौली, संभल, गाजियाबाद और नोएडा में पुलिस ने शरारती तत्वाें पर निगरानी बढ़ा दी है। असामाजिक तत्व त्योहारों के रंग में भंग ना डाल दें, इसको लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है।ड्रोन से कड़ी निगरानी की जाएगी। सीएम योगी ने भी सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए है।

होली के साथ-साथ रमज़ान का महीना

अयोध्या SSP गौरव ग्रोवर ने कहा कि होली का त्यौहार है और उसके साथ-साथ रमज़ान का महीना भी चल रहा है। आने वाले समय में राम नवमी और नवरात्रि का भी आयोजन किया जाएगा। इन सभी त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों द्वारा जमीनी स्तर पर आम नागरिकों व आयोजकों के साथ संपर्क बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

पीस कमेटी की बैठक संपन्न

अधिकारियों और पुलिस फोर्स को आम नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना को जागृत करने के लिए बताया गया है। अराजक तत्वों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। आयोजकों, धर्मगुरुओं और अन्य समान नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक संपन्न कर ली गई है… अच्छे व भाईचारे के माहौल में ये सभी आयोजन संपन्न हों, ये सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

READ MORE: ‘हम लोग बहुत दुखी हैं…’, अली खामेनेई की मौत पर अवधेश प्रसाद ने दी प्रतिक्रिया, कहा- वो दुनिया के तमाम देशों को प्रेम का पैगाम देते थे

सभी अधिकारी फील्ड पर निकले हुए

वहीं गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कहा कि इस समय विभिन्न समुदायों के बहुत तरह के पर्व और त्यौहार एक साथ चल रहे हैं, जिसे लेकर संवेदनशीलता बनी हुई है। इस समय नोएडा जनपद के तीनों ज़ोनों में अलग-अलग समय में फ्लैग मार्च करवाया गया है। हमारे बाजारों, कस्बों और मिश्रित जनसंख्या वाले क्षेत्रों में पेट्रोलिंग जारी है। सभी अधिकारी फील्ड पर निकले हुए हैं।

READ MORE: मेरी बेटी को मार डाला…संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पिता बोले- पैसे के लिए मारते थे ताना

सोशल मीडिया पर हमारी बराबर नजर

सोशल मीडिया पर भी हमारी नजर बराबर बनी हुई है। किसी को भी अफवाह फैलाने की इजाजत नहीं है और उससे सख्ती से निपटा जाएगा, अमन बनाए रखें, अपने-अपने पर्वों को खुशी से मनाएं और नोएडा पुलिस का साथ दें।