लखनऊ। चायल विधायक पूजा पाल ने सपा और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। पूजा पाल ने कौशांबी की घटना को लेकर सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2027 चुनाव नजदीक आते ही सपा के गुंडों का आतंक बढ़ा। सपा समर्थक अपराधियों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है। यही है सपा का ‘ल्यारी राज है। ओबीसी समाज सहित सभी लोगों को प्रताड़ित कर रहे है।
सपाई गुंडों के सामने नहीं झुकूंगी
विधायक पूजा पाल ने कहा कि कौशांबी में समाजवादी पार्टी के गुंडों का शिकार मेरे पाल समाज की बेटी बनी है। समाजवादी पार्टी के पोषित गुंडों ने पाल समाज की बेटी की घृणित घटना को अंजाम दिया। यह निंदनीय है। आरोपियों को समाजवादी पार्टी की शह मिली हुई है। पाल समाज की मासूम बिटिया का दोष बस इतना है कि वह अखिलेश यादव की जाति की नहीं है। मैं इन सपाई गुंडों के सामने न झुकी थी,न ही अब झुकूंगी।
READ MORE: अंधविश्वास ने छीन ली जिंदगी! सांप काटने पर मासूम की गई जान, अस्पताल के बजाय झाड़ फूंक के लिए ले गए थे परिजन
आगे भी लड़ती रहूंगी
पूजा पाल ने आगे कहा कि 2027 का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है कि वैसे-वैसे यह गिरोह ओबीसी समाज की जातियों पर हमला करेगा। अखिलेश यादव ने इस गैंग को छूट दे रखी है। समाजवादी पार्टी के गिरोह का दुर्भाग्य है, हमारे राज्य में एक धुरंधर सीएम है। मेरी सरकार और प्रशासन से अपील है कि पाल समाज की बेटी को न्याय मिले। मैंने पूरी जिंदगी पाल समाज की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ती रहूंगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

