प्रयागराज. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज दौरे पर हैं. जहां उन्होंने गैस सिलेंडर के मुद्दे को लेकर अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर जमकर निशाना. उन्होंने अखिलेश यादव की देशभक्ति तक पर सवाल खड़े कर दिए. उन्होंने ये भी कहा कि दोनों नेताओं को आगामी चुनाव में सबक सिखाएगी. हालांकि, शनिवार को भी दोनों नेताओं को लेकर तीखी बयानबाजी करते हुए बाजा बजाने तक की भी चेतावनी दी थी.
इसे भी पढ़ें- और कितना झूठ बोलेंगे नेता जी? गैस सिलेंडर की किल्लत को झुठला रहे डिप्टी CM मौर्य, विपक्ष के नेताओं को दे रहे बाजा बजा देने की चेतावनी
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, एक ओर जहां ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच युद्ध चल रहा है, जिसकी वजह से दुनिया के साथ देश में भी उर्जा संकट देखने को मिल रहा है. इन सबके बीच अखिलेश यादव और राहुल गांधी अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. मैं अखिलेश यादव को देशद्रोही तो नहीं कह सकता, लेकिन उनकी देशभक्ति पर संदेह है.
इसे भी पढ़ें- ‘बीजेपी पार्टी नहीं, गैंग है’, अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, गैस सिलेंडर की किल्लत पर दे डाला बड़ा बयान
दोनों नेताओं का बाजा बजा देंगे
केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को अखिलेश यादव और राहुल गांधी को घेरते हुए कहा था कि ‘अफवाह गांधी’ और ‘अफवाह यादव’ विपक्ष के ये नेता केवल दुष्प्रचार कर रहे हैं, ताकि जनता में भ्रम और डर पैदा हो. आने वाले समय में अफवाह फैलाने वाले इन दोनों नेताओं का हम बाजा बजा देंगे.
इसे भी पढ़ें- खाने के लिए खूनी खेलः सौतेली मां पर हथौड़े से हमला कर बेटे ने सुलाई मौत की नींद, जानिए कत्ल के पीछे की पूरी कहानी…
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

