रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के कन्नावा गांव में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चूल्हे से निकली चिंगारी से फैली आग ने पड़ोसी के घर में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट कर दिया. इस भीषण हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इसे भी पढ़ें- खेल-खेल में जिंदगी खत्मः पेड़ की टहनी गिरने से 10 साल के बच्चे की मौत, जानिए पिता के सामने कैसे काल के गाल में समाया लाल
बता दें कि घटना शनिवार दोपहर के समय की है, जब अमित कुमार की पत्नी अपने घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी. खाना बनाते समय चूल्हे से निकली एक चिंगारी ने अमित के छप्पर में आग लगा दी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पड़ोस में स्थित सूरजपाल के घर तक फैल गई. सूरजपाल के छप्पर में लगी आग की चपेट में आने से उनके घर में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया. सिलेंडर विस्फोट इतना भयावह था कि आग पूरे घर में तेजी से फैल गई, जिससे भारी नुकसान हुआ.
इसे भी पढ़ें- LPG संकट के बीच आत्मनिर्भरता का उदाहरण, गोबर गैस से 125 घरों में दूर हुई सिलेंडर की समस्या
सिलेंडर फटने की आवाज सुनकर और आग की लपटें देखकर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए. ग्रामीणों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया. साथ ही घटना की सूचना फायर विभाग और स्थानीय पुलिस को दी गई. फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस हादसे में झुलसे तीनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. घटना की सूचना मिलते ही बछरावां थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गई.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

