रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान करने पहुंचे फतेहपुर जिले के एक बुजुर्ग की गेगासो गंगा घाट पर डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने बुजुर्ग की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.

इसे भी पढ़ें- ‘भाजपाई नकली नोट देश के अंदर चला रहे…’, अखिलेश ने बोला करारा हमला, कहा- BJP विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने में देरी क्यों

बता दें कि पूरा मामला सरेनी थाना क्षेत्र के गेगासो गंगा घाट का है. पूर्णिमा पर फतेहपुर जिले के रहने वाले बुजुर्ग विशेष रूप से गेगासो घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे थे. नहाते समय वे गहरे पानी की ओर चले गए और अचानक चक्कर आने से अपना संतुलन खो बैठे. इसके बाद वे गंगा नदी में डूब गए.

इसे भी पढ़ें- गोली खाने का ऐसा सिला! IAS रिंकू सिंह के इस्तीफे पर अजय राय ने कहा- इस सरकार में भ्रष्टाचारियों को संरक्षण और ईमानदार अधिकारियों को प्रताड़ना मिलती है

वहीं आसपास मौजूद श्रद्धालुओं ने तुरंत बुजुर्ग को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. बुजुर्ग को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी. मृतक की पहचान कर ली गई है और परिजनों को सूचना दे दी गई है.