रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसी नगर मोहल्ले में एक बार फिर अपराधियों के बढ़ते आतंक ने पूरे इलाके को हिला दिया. आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने बाइक से घर लौट रहे युवक पर अचानक गोलीबारी कर दी. युवक के शरीर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बदमाश फायरिंग करके मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक की मदद की और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है.
इसे भी पढ़ें- जो सरकार महिलाओं को… महिला आरक्षण को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला, जनगणना को लेकर दिया बड़ा बयान
सूत्रों के अनुसार, अनिकेत झा बाइक से अपने घर की ओर लौट रहे थे. तुलसी नगर मोहल्ले में पहुंचते ही अचानक पीछे से आए आधा दर्जन बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से युवक बाइक से गिर पड़ा और खून से लथपथ हो गया. बदमाशों ने फायरिंग के बाद तुरंत मौके से भाग निकले. वारदात के बाद मौके पर हड़कंप मच गया.
इसे भी पढ़ें- जी का जंजाल बना जीवनसाथीः पति ने पहले की पत्नी की हत्या, फिर जंगल में लाश को लगाया ठिकाने, जानिए खूनी खेल की खौफनाक दास्तां
वहीं वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल अनिकेत झा को उठाया और जिला अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को गंभीर बताते हुए निगरानी में रखा है. घटना की सूचना मिलते ही मिल एरिया थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घायल युवक के परिजनों से बातचीत की और आसपास के इलाके में छानबीन शुरू कर दी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

