रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. डलमऊ तहसील में एक युवक द्वारा खुद को सांसद रवि किशन का निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) बताकर रौब झाड़ने का मामला सामने आया है. संदेह होने पर प्रशासन की सतर्कता से आरोपी की पोल खुल गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

इसे भी पढ़ें- महीनों की मेहनत खाकः गेहूं के खेतों में लगी आग, 10 बीघा की फसल जलकर हुई राख, अब अन्नदाताओं के सामने रोजी-रोटी का संकट

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक डलमऊ तहसील परिसर में पहुंचकर SDM सतेंद्र सिंह पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था. वह खुद को सांसद का PSO बताकर अधिकारियों पर अनैतिक कार्य कराने का दबाव बना रहा था. उसकी गतिविधियों और व्यवहार पर शक होने पर SDM ने उसके पहचान पत्र की जांच कराई.

इसे भी पढ़ें- दूध ने लगाई आग! डॉक्टर के पास गए थे घर मालिक, वापस लौटे तो घर से निकल रही थी तेज लपटें

जांच के दौरान आईकार्ड फर्जी पाया गया, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची डलमऊ कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है. मामले में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए बयान में किसी भी सांसद का नाम नहीं लिया गया है.