रायबरेली. जिले में बीती देर रात रफ्तार का कहर बरपा है. जहां एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. घटना इतनी भयानक थी कि मौके पर ही कार सवार 3 दोस्तों की मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- ‘जो भाजपा के खिलाफ बोलेगा, उसकी…’, अखिलेश ने BJP सरकार पर बोला हमला, कहा- अधिकारियों के माध्यम से झूठे मुकदमें लगवाते हैं

बता दें कि घटना जगतपुर के फतेहपुर मोलिया के पास उस वक्त घटी, जब तीनों दोस्त किसी काम से शहर आए थे. काम निपटाकर रात में अपने घर जगतपुर वापस जा रहे थे. इसी दौरान कार अनिंयत्रित हुई और सीधे जाकर सड़क किनारे पेड़ जा टकराई. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. वहीं कार सवार तीनों युवक की मौके पर जान चली गई. हादसा होता देख राहगीरों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- कौन संवेदनहीन राजनेता… बसपा विधायक के घर पर IT का छापा पड़ने से मंत्री दिनेश प्रताप हुए नाराज, भड़कते हुए दे दिया बड़ा बयान

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवक की लाश को कार से बाहर निकलवाकर पीएम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान धनंजय सिंह (32), आशुतोष (35) और संदीप (35) के रूप में हुई है. हादसे की वजह कार का तेज रफ्तार होना बताया जा रहा है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.