रायबरेली. जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है. जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई औऱ खाईं में जा गिरी. घटना इतनी भयानक थी कि पिता-पुत्र और मामा की मौत हो गई. वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों की लाश को पीएम के लिए भेजा. वहीं घटना पर सीएम योगी ने संज्ञान लिया. सीएम योगी ने घटना को लेकर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
इसे भी पढ़ें- इश्क से जरूरी कुछ नहीं! शादी के पहले प्रेमी के साथ नौ दो ग्यारह हुई दुल्हन, गहने और कैश भी ले गई साथ, फिर छोटी बहन ने जो किया…
बता दें कि घटना परशदेपुर क्षेत्र की किरहीनाला गोपालपुर गांव के पास उस वक्त घटी ,जब पिता-पुत्र और उसके मामा एक शदी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रतापगढ़ जा रहे थे. इसी दौरान कार अनियंत्रित हुई औऱ सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और फिर खाईं में जा समाई. घटना इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसा होता देख आसापस के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- भाजपा का फर्जीनामा और चुनाव आयोग की… फार्म-7 के जरिए PDA का वोट कटवाने का आरोप, अखिलेश यादव ने घेरते हुए दिया बड़ा बयान
जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और तीनों को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया. वहीं युवक के मामा की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतकों की पहचान मुकेश (40 वर्ष), बेटा दिव्यांश (20 वर्ष), और रामू (20 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


