रायबरेली. जिले में रफ्तार का कहर बरपा है. जहां तेज रफ्तार 2 बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. घटना में 2 लोगों की मौके पर ही जान चली गई. वहीं 2 गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.

इसे भी पढ़ें- होटल, हसीनाएं और हवस का खेलः कमरे में महिलाओं के साथ अय्याशी कर रहे थे 3 युवक, जानिए कैसे खुली ‘डर्टी गेम’ की पोल…

बता दें कि घटना लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बांदा-बहराइच मार्ग पर उस वक्त घटी, जब अचानक से बाइक के सामने ई-रिक्शा आ गया. ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में सामने से बाइक जा टकराई. घटना इतनी भयानक थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे. घटना में 2 बाइक सवार युवकों की मौके पर ही जान चली गई. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे औऱ घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- हाइवे, हादसा और हाहाकारः पीछे से कार में जा भिड़ा तेज रफ्तार कंटेनर, 3 लोगों की उखड़ी सांसें, 4 लड़ रहे जिंंदगी की जंग

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ 2 घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया. दोनों की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है. जहां इलाज जारी है. घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं हादसे में मरने वालों की पहचान महेंद्र सिंह (55) और तेज बहादुर (28) के रूप में हुई है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है.