रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. एक महिला ने टैंपो चालक की जमकर चप्पलों से पिटाई की है. टैंपो चालक की पिटाई का वीडियो वहा मौजूद किसी शख्स ने रिकार्ड कर लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एक के बाद एक कई चप्पल मारती है. अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- बाबा ‘राज’ में बेटियों के बुरे दिन! 4 साल की मासूम का अपहरण कर किया रेप, फिर दरिंदे ने छीन ली सांसें, यही है योगी सरकार का ‘सुशासन’?
बता दें कि पूरा मामला गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के ढकिया चौराहे के निकट का है. जहां एक महिला ने टैंपो चालक की जमकर चप्पलों से पिटाई कर दी. किसी राहगीर ने पूरा घटनाक्रम मोबाइल में कैद कर लिया और इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दिया. वीडियो में महिला काफी गुस्से में नजर आ रही है.
इसे भी पढ़ें- भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग… अखिलेश यादव ने एक बार फिर चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल, जानिए ऐसा क्या कहा?
वहीं घटना के वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है. गुरबख्शगंज थाने की टीम जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. अभी तक इस विवाद का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. पुलिस ने कहा है कि वीडियो के आधार पर दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें- अब मौज नहीं, सजा मिलेगी: खाकी को गच्चा देकर हत्यारा काट रहा था फरारी, जानिए 10 साल बाद पुलिस ने शातिर को कैसे दबोचा…
देखें वीडियो-
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

