अमेठी। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज से दो दिवसीय रायबरेली और अमेठी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल के दौरे को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली है।

दिशा की बैठक में शमिल होंगे राहुल गांधी

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी आज फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां वे जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में रायबरेली में चल रही विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। साथ ही अधिकारियों के साथ विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी। इसके बाद राहुल शाम को रायबरेली के भूयेमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि प्रवास करेंगे।

READ MORE: यूपी में मौसम का डबल अटैक! कहीं धूप तो कहीं घिर आया बदरा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

दूसरे दिन पहुंचेगे अमेठी

राहुल गांधी अपने दौरे के दूसरे दिन अमेठी पहुंचेंगे। जहां वे नैना रिसोर्ट में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित होने वाली बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में आगामी चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा होगी। साथ ही क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा। जिसमें पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी, ब्लॉक व जिला स्तर के नेता तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इस दौरान राहुल जनता दर्शन कर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 12 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर उत्साह है। पार्टी स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रमों में शामिल होने की उम्मीद है।