रामपुर. हवस और हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां 7 साल के बच्चे की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. बच्चे के पिता ने कुर्कम कर हत्या करने का आरोप अपने ही पड़ोसी पर लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.

इसे भी पढ़ें- जान ले गई एक गलती! ट्रक और कैंटर के बीच जोरदार भिड़ंत, दोनों वाहन चालकों की मौके पर मौत, जानिए कैसे घटी दिल दहला देने वाली घटना

बता दें कि पूरा मामला मिलक के उदयपुर जहांगीर का है. जहां 7 साल का बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था. इसी दौरान पड़ोसी पहुंचा और बहलाकर अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया और बच्चे का साथ कुकर्म कर मारपीट की. वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी तब हुई, जब मौके से गांव वाले गुजरे और बच्चे को बदहवास हालत में पड़ा देखा.

इसे भी पढ़ें- ‘अपराध और पाप का गढ़ बना UP’, अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- PDA समाज पर सबसे अधिक…

उसके बाद मामले की जानकारी बच्चे को परिजनों को दी गई. परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और गांव वालों की मदद से तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे की लाश को पीएम के लिए भेजा. पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.