रामपुर. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां तेज रफ्तार डंपर ने कार को ठोकर मारी, जिससे कार में आग लग गई. आग की चपेट में आने से मां-बेटे की जिंदा जलकर मौत हो गई है. घटना में एक युवक भी झुलसा है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर प पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- यारों के साथ अंतिम सफरः सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई कार, 3 दोस्तों ने तोड़ा दम, मंजर देख सहम उठे राहगीर
बता दें कि घटना काशीपुर गांव के पास उस वक्त घटी, जब एक कार में दान सिंह, उसकी पत्नी, बेटा और चाचा नैनीताल से घूमकर मिलक गांव जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने कार को साइड से ठोकर मार दी. ठोकर लगते ही कार में आग की लपटें उठने लगी. आग लगता देख सभी लोग जैसे-तैसे कार से बाहर कूदे. इस दौरान 2 साल का बच्चा कार में ही रह गया. हालांकि, आग की लपटों में बच्चे की मां भी झुलस गई थी.
इसे भी पढ़ें- ‘जो भाजपा के खिलाफ बोलेगा, उसकी…’, अखिलेश ने BJP सरकार पर बोला हमला, कहा- अधिकारियों के माध्यम से झूठे मुकदमें लगवाते हैं
वहीं कार में आग लगता देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे. इस दौरान लोगों ने आग बुझाने की लाख कोशिश की, लेकिन विफल रहे. जिसके बाद लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. अस्पताल ले जाते वक्त बुरी तरह से झुलसी बच्चे के मां की भी मौत हो गई. मृतकों की पहचान लता सिंह और बेटा लड्डू के रूप में हुई है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


