फतेहपुर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने फतेहपुर पहुंचकर डाक बंगले में जनसुनवाई की और लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। साध्वी निरंजन ज्योति ने इन घटनाओं को “लोकतांत्रिक हत्याओं का दौर” बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की।

चुनावी हिंसा पर गहरी चिंता जताई

इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल के मालदा में हुई चुनावी हिंसा पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जो संविधान, न्यायपालिका और कार्यपालिका के सिद्धांतों पर चलता है, लेकिन चुनावी प्रक्रिया से जुड़े लोगों पर हमले और उन्हें घरों में कैद करने जैसी घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं। उन्होंने इन घटनाओं को “लोकतांत्रिक हत्याओं का दौर” बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की।

READ MORE: उन्हें जहर दिया गया है… शराब पीने से 3 लोगों की संदिग्ध मौत, आबकारी विभाग ने ठेके पर मारा छापा, जांच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि राजनीतिक दलों को जनता के विश्वास के आधार पर चुनाव लड़ना चाहिए और परिणाम को स्वीकार करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा न संविधान के अनुरूप है और न ही कानून के दायरे में आती है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले में न्यायालय को संज्ञान लेकर फटकार लगानी पड़ी है और लोकतंत्र की मर्यादा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।