संभल. जिले में रफ्तार का कहर बरपा है. जहां बीती रात स्कूटी और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. घटना में 3 युवकों की मौत हो गई. वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- UP में खोखले दावे, खौफनाक हकीकतः मॉर्निंग वॉक पर निकले BJP नेता की बेरहमी से हत्या, कानून व्यवस्था फेल, गोरखपुर का ऐसा हाल तो प्रदेश का कैसा?
बता दें कि घटना बहजोई थाना इलाके में इस्लामनगर रोड पर मिर्जापुर गांव के पास उस वक्त घटी, जब तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हुई. घटना इतनी भयानक थी कि मौके पर ही 3 युवकों ने दम तोड़ दिया. वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा होता देख गांव के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- बाबा ‘राज’ में बेटियों के बुरे दिन! 4 साल की मासूम का अपहरण कर किया रेप, फिर दरिंदे ने छीन ली सांसें, यही है योगी सरकार का ‘सुशासन’?
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए बहजोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया. जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. वहीं तीनों मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान मोहम्मद सैफ, गजेंद्र और सत्यवीर के रूप में हुई है. पुलिस घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.
इसे भी पढ़ें- किस बात का गुस्सा है! महिला ने टैंपो चालक पर एक बाद एक बरसाए कई चप्पल, पीटने का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

