लखनऊ। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में हैं। सीमा हैदर ने ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। इसके साथ ही वह छठे बच्चे की मां बन गई हैं। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। डॉक्टरों की निगरानी में मां और नवजात की हालत सामान्य बताई जा रही है।

चार बच्चों के साथ आई थी भारत

बता दें कि सीमा हैदर पब्जी खेलने वाले सचिन के प्यार में पाकिस्तान से 4 बच्चों सहित भारत आई थी। उसने नेपाल के रास्ते भारत तक का सफर तय किया था। सीमा हैदर ने सचिन मीणा से शादी कर ली। तब से सीमा हैदर भारत में ही रह रही है। सीमा ने हाल ही में पिछले साल पांचवे बच्चे को जन्म दिया है, जिसका नाम भारती मीणा रखा गया है।

READ MORE: दिमाग में जितने वहम है न… ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर बवाल, अपनी बहन के बचाव में उतरे मृदुल तिवारी, कहा- जान से मारने की धमकी दे रहे है

सीमा हैदर आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। सीमा और सचिन के प्रेम के किस्से आए दिन चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडियो में दोनों के कई वीडियो और फोटोज वायरल है। बेटे को जन्म देने से पहले हिंदू रीति रिवाज से सीमा हैदर की गोदभराई की रस्म पूरी की गई थी। जिसमें सचिन का पूरा परिवार शामिल हुआ था।