शामली. जिले में रफ्तार का कहर बरपा है. एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी. हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई. वहीं घटना में बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें- जैसा भी है मेरा है..! किन्नर दूल्हे के साथ रहने की जिद में अड़ी युवती, 15 दिन पहले खुद ने विदाई से पहले तोड़ी थी शादी
बता दें कि घटना मुजफ्फरनगर-शामली हाईवे पर तहसील चौराहे के पास उस वक्त घटी, जब होली की खरीदारी कर बेटा-बेटी औऱ मां बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी. घटना इतनी भयानक थी कि मौके पर ही मां-बेटी की मौत हो गई. वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया.
इसे भी पढ़ें- लव के लफड़े में बहा लहूः प्रेमिका को गोली मारकर सुला दी मौत की नींद, जानिए मोहब्बत से लेकर मर्डर तक की कहानी
हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. मृतकों की लाश को पीएम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान मां राजेश (48) और बहन तनु (18) के रूप में हुई. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

