श्रावस्ती. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां 4 दोस्त नदी में नहाते वक्त डूबने लगे. हालांकि, मौके पर मौजूद व्यक्ति ने जैसे-तैसे 3 किशोरों की जान बचा ली, लेकिन एक की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.
इसे भी पढ़ें- योगी’राज’ में मौत का इंतजाम! पीपा पुल रो रहा बदहाली के आंसू, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हजारों लोग, नींद में ‘सुस्त’ सरकार और ‘निकम्मा’ सिस्टम?
बता दें कि पूरा मामला भिनगा क्षेत्र के सिहनिया गांव के पास का है. जहां रहने वाले 4 दोस्त राप्ती नदी में नहाने के लिए गए. नहाते वक्त चारों दोस्त मस्ती करने के चक्कर में गहरे पानी में चले गए. इस दौरान चारो दोस्त डूबने लगे. चारों ने जब बचाने के लिए आवाज लगाई तो मौके पर मौजूद निजामुद्दीन नाम के व्यक्ति ने बिना कुछ सोचे नदी में छलांग लगा दी और डूब रहे चारो किशोरों में से 3 को नदी से बाहर निकाल लिया.
इसे भी पढ़ें- ‘खूनी’ हाइवे पर मौत का तांडवः पिकअप और ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत, बिछ गई 8 लाशें, 10 से अधिक घायल
हालांकि, चौथा गहरे पानी में समा गया. जिसके तुरंत बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाकर किशोर की लाश को बरामद किया. मृतक की पहचान शिवा मिश्रा (17) के रूप में हुई है. किशोर की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

