लखनऊ। राजधानी के आशियाना इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक बेटे ने ही अपने पिता की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंक दिए।

मामले का चौंकाने वाला खुलासा

दरअसल, आशियाना थाने में मानवेंद्र सिंह की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार जांच कर रही थी। जांच के दौरान जब पुलिस ने गुमशुदा के 21 वर्षीय बेटे अक्षत प्रताप सिंह से सख्ती से पूछताछ की, तो पूरे मामले का चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

पिता-पुत्र के बीच हुआ था विवाद

पूछताछ में आरोपी बेटे ने कबूल किया कि 20 फरवरी की सुबह करीब 4:30 बजे किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने आवेश में आकर अपने पिता को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

READ MORE: किरवानी जंगल में बड़ा हादसा: मिट्टी का टीला ढहने से 3 महिलाओं की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

शव के टुकड़े कर दिए

हत्या के बाद आरोपी ने शव को तीसरी मंजिल से नीचे लाकर घर के खाली कमरे में छिपाया और पहचान मिटाने के लिए शव के टुकड़े कर दिए। पुलिस के अनुसार, कुछ अंगों को सदरौना क्षेत्र के पास फेंक दिया गया, जबकि बाकी शव को एक ड्रम में छिपाकर रखा गया था।

READ MORE: लखनऊ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस पलटी, 5 लोगों की थम गई सांसें

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है और हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।