सोनभद्र. एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने पंचायत सहायक बनते ही अपने पति को छोड़ दिया. इतना ही नहीं महिला के आशिक ने बंदूक टिकाकर धमकी कि दोनों के बीच आया तो गोली मार देगा. जिसके बाद महिला का पति कोर्ट पहुंचा और तलाक की मांग की. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला और उसके आशिक के खिलाफ केस दर्ज किया है. मामले की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- जान की कीमत 500! जुआं खेलने को दौरान कहासुनी, कुछ लोगों ने युवक को जानवरों की तरह पीटा, घर गया और…

बता दें कि पूरा मामला करमा थानाक्षेत्र के एक गांव का है. जहां रहने वाले एक युवक ने कोर्ट में शिकायत करते हुए बताया कि वह पिछले साल छत से गिरकर घायल हुआ था. जिसके बाद वह घर पर ही रह रहा था. इसी बीच उसकी पंचायत सहायक पत्नी का एक युवक के साथ अवैध संबंध बन गए. जिसकी जानकारी लगी तो पत्नी के सामने विरोध किया.

इसे भी पढ़ें- जीरो टॉलरेंस का ‘जीरो रिस्पॉन्स’! UP में बदहाल कानून व्यवस्था, युवकों ने पुलिस वालों की पिटाई कर फाड़ी वर्दी

इस दौरान पत्नी ने साफ कह दिया कि वह अपने आशिक के साथ ही रहेगी. जिस पर पति ने तलाक देने की बात कही. पति की बात से नाराज होकर महिला के आशिक ने पति पर बंदूक तान दी और दोनों के बीच आने पर जान से मारने की धमकी दी. हालांकि, महिला का आरोप है कि पति शराब का आदी है. आए दिन उसके साथ मारपीट करता है, जिसकी वजह से वह अलग होना चाहती है. पति ने जो आरोप लगाए हैं सब झूठ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.