वाराणसी। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 12वीं बोर्ड परीक्षा के एग्जाम में एक छात्र ने फिजिक्स की कॉपी में कुछ ऐसा लिखा कि मूल्यांकन केंद्र के परीक्षक भी दंग रह गए। उत्तर पुस्तिका में सवालों के जवाब के बजाय छात्र ने टीचर को परीक्षा में पास करने का अनुरोध किया। जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है।

हमने परीक्षा की तैयारी अच्छे से नहीं की थी

शहर के मूल्यांकन केंद्र के परीक्षक आशीष मिश्रा ने बताया कि कुछ छात्र-छात्राओं ने प्रश्नों के उत्तर लिखने के बजाय उत्तर पुस्तिका पर अपनी व्यथा लिख दी। एक छात्रा ने लिखा कि ‘सर, मैं जान रहा हूं कि आप मेरी कॉपी जांचने के बाद संतुष्ट नहीं होंगे। लेकिन हकीकत ये है कि हमने परीक्षा की तैयारी अच्छे से नहीं की थी। फिजिक्स में मैं बहुत कमजोर हूं। शादी पड़ गई है और जिस लड़की से शादी हो रही है।

READ MORE: बुलंदशहर में रफ्तार का कहर, अनियंत्रित रोडवेज बस खाई में पलटी, फिर…

मेरी शादी टूट जाएगी

उसने भी 12वीं का एग्जाम दिया है। मेरा अनुरोध है, कि सर किसी तरह मुझे पास कर दें वरना तिलक कम चढ़ेगा। वहीं एक छात्रा ने लिखा कि मैं पास नहीं हुई तो मेरी शादी टूट जाएगी। वहीं दूसरे छात्र ने लिखा कि पिता जी की बीमारी के कारण मेरा पेपर अच्छा नहीं हुआ है क्योंकि ज्यादातर समय अस्पताल में बीता। मैं अस्पताल से सीधे परीक्षा देने के लिए सेंटर पर पहुंचता हूं। हम आपके लिए 2000 रुपए रखना चाहते थे लेकिन कड़ी निगरानी की वजह से नहीं रख सके।

READ MORE: नाजायज संबंध बना काल! नहर में मिले शव की गुत्थी सुलझी, हत्या का आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि 23 मार्च की शाम तक यूपी बोर्ड के 32, 53,505 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। जिसमें हाईस्कूल की 19,62,275 एवं इंटरमीडिएट की 12,91,248 कापियां जांची गई है। कुल 2.60 करोड़ कापियां थी, जिसका मूल्यांकन किया जाना था।