हरदोई। जिले के अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम मंसूरपुर में होली के दूसरे दिन गंगा पुल पर एक छात्रा की साइकिल, दुपट्टा और चप्पल संदिग्ध हालत में मिली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर हरदोई पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

बिना बताए घर से निकली थी

जानकारी के अनुसार, वंदना (कक्षा 9) पुत्री गुड्डू घर से बिना बताए साइकिल लेकर निकल गई थी। परिजनों ने सुबह उसे घर में न देखकर खोजबीन शुरू की, तब उसकी साइकिल, दुपट्टा और चप्पल कुसुमखोर गंगा पुल पर बाउंड्री के पास मिली। परिजन ने तुरंत थाने को सूचना दी।

READ MORE: यूपी में कानून का खौफ खत्म! क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर की हत्या, सुबह से कर रहा था रेकी

थानाध्यक्ष अनिल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद गोताखोरों की टीम को बुलाकर गंगा नदी में छात्रा की तलाश कराई गई। बताया जा रहा है कि वंदना का मानसिक उपचार कुछ समय से सांडी में चल रहा था। फिलहाल पुलिस और गोताखोर छात्रा की खोज में जुटी हुई हैं।